पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे दो आरोपितों को रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से एक तमंचा, एक कारतूस व दो चाकू बरामद किए हैं।आरोपितों ने कुछ दिन पूर्व फायरिंग कर क्षेत्र में सनसनी फैलायी थी।

जानकारी के मुताबिक रानीपुर कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सुरेश्वरी देवी मन्दिर तिराहे से आगे बीएचईएल के पास दो लड़कों के तमंचा व चाकू लेकर घूमने और किसी के साथ भी कोई घटना अंजाम देने की फिराक में होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास एक तमंचा, एक कारतूस व दो चाकू बरामद हुए। पुलिस पूछताछ में दोनों ने अपने नाम पते मनीष सिंह उम्र 24 वर्ष निवासी यादव मिलन ब्रहमपुरी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार व राजू जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी वाटर वर्कस कालोनी कोतवाली रानीपुर हरिद्वार बताए। पूछताछ में आरोपितों ने 19 अगस्त को वाटर वर्क्स कालोनी में नशे अपने अन्य साथियांे के साथ मिलकर तमंचे से संजीत कुमार के घर के पास फायरिंग करने की बात कबूली। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

The post पुलिस ने किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share