पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया

जिले की रानीपुर कोतवाली पुलिस ने अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न स्थानों से चोरी की आठ बाइकें और एक ई-रिक्शा बरामद की हैं।पकड़े गए आरोपितों में से एक हत्या के प्रयास के मामले में पहले भी जेल जा चुका है।

पुलिस के अनुसार, रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान पथरी रोह पुल तिराहे पर दो बाइक सवार संदिग्धों को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें उनके पास चोरी की गई बाइकें मिलीं। इन बाइकों के संबंध में गाजीपुर, दिल्ली और भिवानी सदर, हरियाणा थानों में मुकदमे दर्ज हैं। आरोपितों की निशानदेही पर चोरी की छह अन्य बाइकें भी बरामद की गईं।

पकड़े गए आरोपित अमन कुमार और अंकित, दोनों सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के निवासी हैं। अमन पहले हत्या के प्रयास के मामले में जेल जा चुका है। दोनों शातिर वाहन चोर भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से आसानी से लॉक खुलने वाली स्प्लेंडर और पुरानी बाइकें चोरी करते थे। चोरी के बाद ये वाहनों की नंबर प्लेट नहर में फेंक देते थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चुराते थे।

The post पुलिस ने अंतरराज्य वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share