महिला की चैन लुटने वालों में पुलिसकर्मी का बेटा
ज्वालापुर के अवधूत मंडल आश्रम के पास मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला के गले से चेन लूटने और महिला की मदद के लिए आए एक अन्य व्यक्ति पर कट्टे से फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला पुलिसकर्मी का नाबालिग बेटा निकला।
आरोपी के पिता टिहरी जिले में तैनात हैं। आरोपी ने उसी दिन रूड़की गंगनगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक महिला से सोने के कुंडल लूटने की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी नाबालिक को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया है। नशे के शौक को पूरा करने के लिए अपराध की राह पर आए नाबालिक के खिलाफ धारा 307 के भी दो मुकदमें दर्ज हैं। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, बाली के टुकड़े, झुमका और मोबाइल बरामद हुआ है।
घटनाओं में शामिल आरोपी नाबालिक के एक साथी की तलाश की जा रही है। बीती तीन सितंबर की सवेरे अवधूत मंडल आश्रम के पास बाइक सवार मॉर्निंग वॉक पर निकली आर्यनगर निवासी महिला के गले से चेन लूटकर और महिला की मदद के लिए आए एक व्यापारी पर कट्टे से फायरिंग कर फरार हो गया था। इसके बाद आरोपी ने रूड़की में गंगनहर क्षेत्र में एक महिला के कुंडल लूट लिए थे। एक सितम्बर को हरिद्वार में ज्वैलर्स शौरूम में करोड़ों की लूट की घटना के बाद महिलाओं के साथ चेन व कुंडल लूटने की एक साथ दो घटनाओं से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने पुलिस टीम का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे।
The post महिला की चैन लुटने वालों में पुलिसकर्मी का बेटा appeared first on rajputkhabar.

