प्रिंसिपल को सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया
हरिद्वार के केंद्रीय विद्यालय के प्रिंसिपल को सीबीआई की टीम ने 30 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल राजेश कुमार संविदा कर्मचारियों से हर महीने पैसे ले रहा था।कर्मचारी अभी तक 10 महीनों में 80 हजार रुपये रिश्वत के रूप में दे भी चुके थे। जब कर्मचारी परेशान हो गए तो उन्होंने सीबीआई से इसकी शिकायत की। जिसके बाद टीम ने छापा मारकर प्रिंसिपल को गिरफ्तार किया।
The post प्रिंसिपल को सीबीआई टीम ने रिश्वत लेते गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

