हरिद्वार दून रेलवे ट्रैक को भूस्खलन से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने हरिद्वार में आरसीसी दीवार का निर्माण शुरू कराया

रिद्वार-दून रेलवे ट्रैक को भूस्खलन से बचाने के लिए मुरादाबाद मंडल रेल प्रशासन ने काली मंदिर के पास आरसीसी दीवार का निर्माण शुरू करवा दिया है। करीब 30 लाख रुपये की लागत से यह दीवार बनाई जा रही है, जिससे रेलवे ट्रैक पर पहाड़ी से बोल्डर और मलबा गिरने की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद है।रेलवे प्रशासन काली मंदिर सुरंग के पास पहाड़ी की ओर 50 मीटर लंबी आरसीसी दीवार बना रहा है। यह रेलवे ट्रैक के लेवल से लगभग तीन मीटर ऊंची होगी। इसका उद्देश्य भूस्खलन की स्थिति में मलबे को रेलवे ट्रैक तक पहुंचने से रोकना है, ताकि दून तक ट्रेन का संचालन निर्बाध रूप से जारी रह सके।

पूर्व में ट्रैक बाधित होने के कारण हरिद्वार-देहरादून रेलखंड पर कई बार ट्रेनों का संचालन ठप हो चुका है, जिससे रेलवे और यात्रियों दोनों को नुकसान उठाना पड़ा है। इसके अलावा रेलवे प्रशासन काली मंदिर सुरंग से भीमगोड़ा तक सड़क किनारे भी आरसीसी दीवार बना रहा है। करीब 70 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह दो मीटर ऊंची दीवार पहाड़ी मलबे को सड़क तक आने से रोकेगी।

The post हरिद्वार दून रेलवे ट्रैक को भूस्खलन से बचने के लिए रेलवे प्रशासन ने हरिद्वार में आरसीसी दीवार का निर्माण शुरू कराया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share