नाबालिक की रेप के बाद हत्या पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया

रिद्वार में 13 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए तबाया कि इस मामलें गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी बालिग हैं।सभी आरोपियों की पहचान की जा चुकी है। इस मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व भाजपा नेता का नाम भी शामिल है।बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या मामले में पुलिस ने भाजपा नेता अमित सैनी और उसके सहयोगी आदित्य राज को भी गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 20 वर्षीय नितिन और निखिला पंचाल, अमित सैनी की मां शशि देवी, तुषार उर्फ काला, मौसम को गिरफ्तार किया है। ये सभी आरोपी हरिद्वार के रहने वाले हैं।

इस जघन्य मामले में भाजपा नेता अमित सैनी का नाम आने के बाद भाजपा ने ऐक्शन लेते हुए पार्टी से निकाल दिया है। अब भाजपा के पूर्व नेता समेत छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इसमें 120-बी, 302 (हत्या), 363 (अपहरण), 366, 376-ए के साथ ही कई गंभीर धाराएं लगी हैं।

इस मामले में भाजपा नेता की संलिप्तता के सबूत पुलिस को नहीं मिले हैं। हालांकि, पुलिस ने अपराध को छिपाने और साजिश रचने के आरोप में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मामले की जानकारी देते हुए हरिद्वार के पुलिस अधीक्षक प्रमोद डोभाल ने बताया कि इस मामले में अमित सैनी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनका कहना है कि इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं। इस मामले पर जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आदित्य राज सैनी पर भी अपराध छिपाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।

The post नाबालिक की रेप के बाद हत्या पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share