धर्मनगर में शनिवार रात ने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़े

धर्मनगर में शनिवार रात ने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़े

र्मनगरी में ठंड ने एक बार फिर इस साल का रिकॉर्ड तोड़ा। शनिवार को आईआईटी कृषि मौसम वेधशाला के आंकड़ों के अनुसार, न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस वर्ष का अब तक का सबसे कम तापमान है।इससे पहले शुक्रवार को न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस और चार जनवरी को 6.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। तापमान में गिरावट के साथ शनिवार की रात सीजन की सबसे सर्द रात बन गई। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। देर रात घने कोहरे और सर्द हवाओं के बीच लोगों की कंपकंपी छूट गई। शाम ढलते ही ठंड का असर तेज हो गया और लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ा।

The post धर्मनगर में शनिवार रात ने ठंड के सारे रिकॉर्ड तोड़े appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share