प्रेमनगर आश्रम घाट पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैली

कनखल थाना क्षेत्र के प्रेम नगर आश्रम घाट के पास गंगा में एक महिला का तैरता हुआ शव बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची कनखल पुलिस ने बरामद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह गंगनहर में पीछे से एक महिला का शव बहकर प्रेम नगर घाट के पास पहुंचा और गंगनहर के चैनल में फंस गया। शव को देखकर आसपास सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना देने पर कनखल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जल पुलिस की मदद से तैरते हुए शव को बाहर निकाला गया।

कनखल थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि पीछे से बहकर महिला का शव प्रेम नगर घाट के पास पहुंचा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया। मृतका महिला की उम्र करीब 35 वर्ष है। फिलहाल महिला की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। शव कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। शव 10 से 15 दिन पुराना दिखाई देता है।

The post प्रेमनगर आश्रम घाट पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैली appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share