देहरादून में आज लगेगा श्री बागेश्वर धाम सरकार का दरबार
देहरादून। पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार आज शाम चार बजे से रात 11 बजे तक परेड ग्राउंड के खेल मैदान में सजेगा। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।मंच बनवाने, बैरिकेड लगाने, लाइट व साउंड सिस्टम तैयार करने, महिला पुरुष के लिए अलग अलग गैलरी बनाने पर कार्य देर रात तक चलता रहा। वहीं, धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन को लेकर परिसर में महायज्ञ किया गया।
श्री पशुपतिनाथ मंदिर भारत चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दून आगमन पर शनिवार को परेड ग्राउंड स्थित खेल मैदान में महायज्ञ किया गया। जिसमें महाराष्ट्र व मुजफ्फरनगर (उप्र) से पहुंचे पंडितों ने मंत्रोच्चारण किया।ट्रस्ट के संयोजक निवृत्ति यादव ने बताया कि दरबार के लिए पूरी तैयारी कर ली गई है। शाम चार बजे पीठाधीश्वर श्री बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री यहां पहुंचेंगे और रविवार सुबह वापस रवाना होंगे।
The post देहरादून में आज लगेगा श्री बागेश्वर धाम सरकार का दरबार appeared first on rajputkhabar.