जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र और कावड़ पटरी मार्ग पर चल रहे सफाई कार्यो का निरीक्षण किया

रिद्वार को स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इस अभियान में सिडकुल सहित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का सहयोग लिया जा रहा है। डीएम मयूर दीक्षित ने शुक्रवार देर शाम सिडकुल अधिकारियों और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ औद्योगिक क्षेत्र और कांवड़ पटरी मार्ग पर चल रहे सफाई कार्यों का निरीक्षण किया।

डीएम ने किर्बी चौक से पिटकुल कार्यालय मार्ग, राजा बिस्कुट फैक्ट्री क्षेत्र, महेंद्रा फैक्ट्री परिसर और सिंहद्वार से ज्वालापुर की ओर कांवड़ पटरी मार्ग पर जारी सफाई अभियान देखा। उन्होंने सिडकुल के क्षेत्रीय प्रबंधक कमल किशोर कफल्टिया सहित उद्योग प्रतिनिधियों को निर्देश दिए कि सफाई गुणवत्ता के साथ कराई जाए और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ा जाए।डीएम ने बताया कि स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए सिडकुल के रोड स्वीप वाहन का भी उपयोग किया जाएगा।

The post जिलाधिकारी ने औद्योगिक क्षेत्र और कावड़ पटरी मार्ग पर चल रहे सफाई कार्यो का निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share