प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के औचक मंदिर निरीक्षण से हड़काम मचा

रिद्वार के प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी के अचानक निरीक्षण से मंदिर परिसर में हड़कंप मच गया. महंत रवींद्र पुरी बिना सूचना के मंदिर पहुंचे और उन्होंने सबसे पहले मंदिर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया.इसके बाद उन्होंने वहां सेवा दे रहे पुजारियों के कुर्तों की जेबों की भी तलाशी ली. इस अचानक हुई कार्रवाई से पुजारियों और मंदिर कर्मचारियों में हलचल का माहौल बन गया.

यह निरीक्षण हाल ही में सामने आए राम मंदिर में चढ़ावे की चोरी के प्रकरण के बाद किया गया है. ट्रस्ट का कहना है कि मंदिर में चढ़ावे की राशि को लेकर पूरी पारदर्शिता बनाए रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से कुछ दिन पहले ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई थी कि अब मंदिर में सेवा देने वाले पुजारी बिना जेब वाले कुर्ते पहनेंगे. ट्रस्ट का मानना है कि इस व्यवस्था से चढ़ावे की राशि को लेकर किसी भी तरह की अनियमितता की आशंका नहीं रहेगी.

The post प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के औचक मंदिर निरीक्षण से हड़काम मचा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share