जिनके परिजन ईरान में फंसे हैं वह सभी दस्तावेजों के साथ जिला प्रशासन से संपर्क करें : जिलाधिकारी

ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के चलते हरिद्वार जनपद के मंगलौर, टांडा भनेड़ा और जैनपुर झंझेड़ी क्षेत्र के कई लोग ईरान में फंसे हुए हैं। इनमें धार्मिक यात्रा और इस्लामिक स्टडी के लिए गए पुरुष, महिलाएं व बच्चे शामिल हैं।परिजनों ने भारत सरकार से इनकी सुरक्षित और शीघ्र वापसी की गुहार लगाई है। जिला प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए प्रभावित नागरिकों का डाटा संकलन शुरू कर दिया है, जिसे गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जिन लोगों के परिजन ईरान में हैं, वे संबंधित दस्तावेजों के साथ प्रशासन से संपर्क करें। उन्होंने आश्वस्त किया कि केंद्र एवं राज्य सरकार समन्वय कर समुचित कार्रवाई करेगी।

स्थानीय निवासी मंजूर अहसान ने बताया कि उनके माता-पिता हाल ही में ईरान से इराक पहुंचे हैं, जबकि मंगलौर क्षेत्र की सना ने बताया कि उनके माता-पिता अब भी ईरान में ही हैं। उन्होंने कहा कि परिजनों से संपर्क बना हुआ है और वे सुरक्षित हैं, परंतु युद्ध के हालातों के चलते चिंता बनी हुई है।

The post जिनके परिजन ईरान में फंसे हैं वह सभी दस्तावेजों के साथ जिला प्रशासन से संपर्क करें : जिलाधिकारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share