उत्तर प्रदेश से घूमने आए एक परिवार के तीन सदस्य गंगा में बह गए

उत्तरप्रदेश से आए एक ही परिवार के तीन सदस्य बुधवार को पिरान कलियर क्षेत्र अंतर्गत धनौरी नहर में अचानक संतुलन बिगड़ने से गिरकर लातपा हो गए। जल पुलिस और गोताखोर उनकी तलाश में जुटे हैं जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के पंजाब नगर मोहल्ला थाना सिविल लाइन कोतवाली जिला रामपुर निवासी एक परिवार कलियर में जियारत के लिए मंगलवार को आया था।आज शाम वह धनौरी बावन दर्रा घूमने के लिए गए थे। गर्मी के चलते वहां से लौटते समय गंगनहर में पैर डालकर बैठ गए। इसी दौरान अचानक 15 वर्षीय तौफीक का पैर फिसल गया और वह गंगनहर के तेज बहाव में बहने लगा। बेटे को बचाने के लिए 40 वर्षीय मेहंदी हसन पिता भी नहर में कूद गया।

वह भी गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गया। भाई और पिता को देखकर किशोरी का संतुलन बिगड़ गया वह भी गंगनहर में गिर गई। तीनाें गंगनहर के तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे गोताखोर और जल पुलिस डूबे हुए लोगों की तलाश में जुट गए।

The post उत्तर प्रदेश से घूमने आए एक परिवार के तीन सदस्य गंगा में बह गए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share