आज साल का अंतिम पूर्णचंद्र ग्रहण लगेगा

आज साल का अंतिम पूर्णचंद्र ग्रहण लगेगा

साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण आज लगने जा रहा है। 7 सितंबर को लगना वाला यह चंद्र ग्रहण पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा और इसी दिन से पितृ पक्ष का आरंभ भी हो रहा है जो बहुत ही दुर्लभ संयोग बना रहा है।ज्योतिषीय दृष्टि से यह बहुत ही अशुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में चंद्र ग्रहण के आरंभ से लेकर समापन तक कई नियम बताए गए हैं। जिनका पालन करना बेहद जरूरी है। बता दें कि आज लगने वाला चंद्र ग्रहण भारत में भी दृश्य होगा। यह ग्रहण कुंभ राशि में लगेगा। बता दें कि चंद्र ग्रहण रात में 9 बजकर 58 मिनट पर आरंभ होगा। आइए जानते हैं सूतक काल का समय और ग्रहण का मोक्ष कब होगा।

पंचांग की गणना के अनुसार, ग्रहण आरंभ होने से 9 घंटे पहले सूतक काल लग जाएगा। यानी दोपहर में 1 बजकर 57 मिनट पर सूतक काल का आरंभ होगा। इस दौरान सभी मंदिर को कपाट बंद रहेंगे और कोई भी पूजा पाठ का कार्यक्रम नहीं होगा।

  • रात में 9 बजकर 57 मिनट पर चंद्रग्रहण का आरंभ हो जाएगा।
  • खग्रास आरंभ रात में 11 बजकर 1 मिनट पर
  • ग्रहण का मध्यकाल 11 बजकर 42 मिनट से
  • खग्रास समाप्त 1 बजकर 23 मिनट पर
  • चंद्रग्रहण का समापन मध्यरात्रि 1 बजकर 26 मिनट पर।

The post आज साल का अंतिम पूर्णचंद्र ग्रहण लगेगा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share