हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरो और अस्पतालों की लापरवाही उजागर हुई

हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरो और अस्पतालों की लापरवाही उजागर हुई

हरिद्वार में मंगलवार को हुई मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया, वहीं सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों की लापरवाहियों को भी उजागर कर दिया। कई कार्यालयों व भवनों की छतें टपकने लगीं, जिससे कर्मचारी और मरीज परेशान रहे।जिला अस्पताल में एक्स-रे रूम की छत टपकने से पानी सीधे मशीन पर गिरता रहा। कर्मचारी लगातार पानी हटाने में जुटे रहे, ताकि मशीन खराब न हो। नगर निगम के वित्त नियंत्रक कार्यालय की छत से लगातार पानी टपकता रहा। हालात यह रहे कि पानी इकट्ठा करने के लिए लोहे का पात्र लगाया गया। इसी तरह ऋषिकुल आयुर्वेदिक चिकित्सालय की छत भी टपकने लगी।

The post हरिद्वार में मूसलाधार बारिश से सरकारी दफ्तरो और अस्पतालों की लापरवाही उजागर हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share