रविदास जयंती के दौरान उपद्रव में दो लोगों की मौत हुई

जनपद के भगवानपुर के बिनारसी गांव में 1 फरवरी को संत रविदास की जयंती के दौरान प्रसाद वितरण कार्यक्रम में दो पक्षों में हुए विवाद में मृतकों की संख्या दो हो गयी है।

उल्लेखनीय है कि जिस शोभायात्रा में रविवार को नाच गाना चल रहा था, अचानक शोभायात्रा के बाद प्रसाद वितरण के दौरान उसमें शामिल दो गुटों में पहले मारपीट, पत्थरबाजी और फिर फायरिंग हो गई थी। देखते ही देखते शोभायात्रा स्थल पर खून बह गया। गोली लगने से एक शख्स की मौत हो गई थी। तीन लोग घायल हो गए थे। घायलों में से दूसरे गुट के एक शख्स ने भी देर रात दम तोड़ दिया। जिस शख्स की मौत हुई उसका नाम मांगेराम बताया गया है।हरिद्वार के एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने कहा कि भगवानपुर थाना क्षेत्र के बिनारसी गांव में संत रविदास जयंती की शोभायात्रा संपन्न होने के बाद एक पक्ष के दो गुटों में खूनी संघर्ष में दो लोगों की मौत हो गई है।

मृतकों के नाम आनंद पुत्र लक्ष्मीकांत उम्र 28 वर्ष व मांगेराम, निवासीगण बिनारसी, भगवानपुर, हरिद्वार बताए गए हैं। जबकि विकास पुत्र लक्ष्मीकांत उम्र 25 वर्ष, योगेंद्र उम्र 27 वर्ष, निवासीगण बिनारसी, भगवानपुर, हरिद्वार घायल हुए हैं।बिनारसी गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस अफसरों ने गांव के लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की है। बवाल के बाद पुलिस ने गांव के 40 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। एक पक्ष की ओर से आठ लोगों के खिलाफ हत्या बलवा और आगजनी का मुकदमा दर्ज कराया गया है। दूसरे पक्ष की ओर से 18 लोगों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया गया है।

The post रविदास जयंती के दौरान उपद्रव में दो लोगों की मौत हुई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share