दो अज्ञात बाइक सवारो ने युवक को गोली मारी
रविवार सुबह भगवानपुर के अमरपुर काजी गांव निवासी एक युवक को दो अज्ञात बाइक सवारों ने गोली मार दी। बताया गया है कि अमरपुर काजी गांव निवासी तुषार अपने दादा के साथ इकबालपुर से कुछ सामान लेकर वापस गांव लौट रहा था।रास्ते में उस पर फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी। भगवानपुर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल तुषार को रुड़की सिविल अस्पताल भिजवाया है। जहां पर उसका इलाज किया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
The post दो अज्ञात बाइक सवारो ने युवक को गोली मारी appeared first on rajputkhabar.

