सोमवार सुबह लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया

सोमवार की सुबह हरिद्वार लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां मिस्सरपुर गांव के पास जंगल से निकलकर दो हाथी आबादी क्षेत्र में आ घुसे।जिस कारण सड़क पर दोनों और यातायात रुक गया। काफी देर तक सड़क पर चलहकदमी करते हुए हाथियों ने उत्पाद मचाया और बाद में जंगल की ओर निकल गए।

इस दौरान हाथियों ने स्कूली बच्चों से भरी एक स्कूल बस को भी घेर लिया। हाथियों को बस के पास देखकर बच्चे सहम गए तथा चिल्लाने लगे। इतना ही नहीं हाथियों ने सड़क के किनारे बनी मूंगफली की दुकान के छप्पर को भी तोड़ दिया। हाथियों के उत्पात के कारण लोगों में काफी देर तक अफरा तफरी मची रही। कुछ देर बाद हाथी हाईवे से निकलकर जंगल की ओर चले गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

The post सोमवार सुबह लक्सर रोड पर दो जंगली हाथियों ने उत्पात मचाया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share