उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण की समीक्षा बैठक की
जनपद में आवारा पशु एवं गौवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण को लेकर उत्तराखंड गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की संयुक्त अध्यक्षता में जनपदीय पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गयी।बैठक में जनपद हरिद्वार में संचालित पंजीकृत गौशालाओं में रह रहे पशुओं एवं आवारा पशुओं एवं गौवंशों के सुरक्षा के सम्बन्ध में की जा रही व्यवस्था के सम्बन्ध में समीक्षा की गयी। उत्तराखण्ड गौसेवा आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अंथवाल ने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जनपद हरिद्वार धार्मिक नगरी है। सभी का यह कर्त्तव्य है कि धर्म नगरी में किसी भी तरह से गौ तस्करी एवं हत्या न हो इस पर सभी कड़ी निगरानी रखे।
गौ तस्करी एवं गौहत्या करने वाले के विरूद्व कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए। उन्होंने पशुपालन विभाग को निर्देश दिये है कि जनपद में जन्म एवं मृत्यु गौवंश का पंजीकरण कराया जाए तथा इसके लिए पंजीकरण कराते हुए रजिस्टर तैयार किया जाए। उन्होंने जनपद में संचालित एवं पंजीकृत गौशालाओं एवं निर्माणधीन गौसदनों नगरपालिकाओं, नगर पंचायतों एवं जिला पंचायतों में नये गौसदन बनाये जाने के लिए भूमि चयन किये जाने की भी समीक्षा की।
The post उत्तराखंड गौ सेवा आयोग अध्यक्ष ने गोवंश की सुरक्षा एवं संरक्षण की समीक्षा बैठक की appeared first on rajputkhabar.

