हरिद्वार में टेंपो और टैक्सी चालकों का यात्रियों पर लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल

हरिद्वार के रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाहता है, लेकिन टैक्सी और टैंपो चालक यात्रियों को जबरन अपने-अपने वाहनों में बैठने के लिए मजबूर करते हैं। इसके चलते कईं बार यात्रियों और टैक्सी-टैंपों चालकों में विवाद हो जाता है। शुक्रवार को कुछ इसी तरह का मामला सामने आया। जिसमें टैक्सी चालकों ने यात्रियों पर जमकर लाठियां बरसाई। रेलवे और रोडवेज के बीच चले करीब आधे घंटे तक इस घटनाक्रम के बीच एक भी पुलिसकर्मी बचाव में नहीं आया। वहीं स्थानीय लोग घटना से पूरी तरह सहमे दिखे।

इस पूरे घटनाक्रम की एक वीडियो भी वायरल हो रही है। इसमें रेलवे स्टेशन से उतरने वाले यात्रियों को अपने वाहनों में लेकर जाने को लेकर विवाद हो गया। यात्री अपनी सुविधा के अनुसार जाना चाह रहे थे, लेकिन वाहन चालक और उनसे जुड़े कुछ यूनियन के लोग उन पर भारी पड़ गए। पहले तो गाली-गलौज की और जब यात्री नहीं मानें और उनके जबरदस्ती का विरोध जताया तो वाहन चालक और उनके गिरोह के सदस्य लाठी डंडे लेकर उन पर टूट पड़े।वायरल वीडियो में कई राहगीर भागने के चक्कर में गिरते दिखाई दे रहे हैं। यहां टैक्सी चालक और उनके गिरोह का इतना भय है कि स्थानीय कारोबारी भी डरते हैं। अधिकांश व्यापारियों का कहना है कि अगर उन्होंने कुछ कहा तो उनका व्यावसाय कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

The post हरिद्वार में टेंपो और टैक्सी चालकों का यात्रियों पर लाठियां बरसाने का वीडियो वायरल appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share