विजिलेंस टीम ने बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा प्रहार करते हुए देहरादून विजिलेंस की टीम ने हरिद्वार जनपद के बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ और उनके करीबी सहयोगी मुकेश को 20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।

​मिली जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी बृजपाल सिंह राठौड़ 40वीं वाहिनी पुलिस मॉडल स्कूल के नवीनीकरण कार्य की अनुमति और संबंधित फाइलों को आगे बढ़ाने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहे थे। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग (विजिलेंस) को दी, जिसके बाद जाल बिछाया गया।विजिलेंस की टीम ने गुरुवार को योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी। जैसे ही बीईओ राठौड़ ने रिश्वत की रकम पकड़ी, टीम ने उन्हें दबोच लिया। उनके साथ मुकेश को भी गिरफ्तार किया गया है, जो खंड विकास अधिकारी का करीबी और ब्लॉक रिसोर्स पर्सन बताया जा रहा है।आरोपित मुकेश वर्तमान में श्यामपुर स्थित एक सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक के पद पर भी तैनात है। वह लंबे समय से बीईओ के लिए ‘नेटवर्क’ चलाने और लेन-देन का काम देखने का आरोपित है।विजिलेंस को काफी समय से शिकायतें मिल रही थीं कि क्षेत्र के स्कूलों के प्रशासनिक कार्यों और निर्माण कार्यों के बदले अवैध वसूली का खेल चल रहा है।

The post विजिलेंस टीम ने बहादराबाद ब्लॉक के खंड शिक्षा अधिकारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share