हरिद्वार में यात्रियों से भरी वोल्वो बस आग का गोला बनी

हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब यात्रियों से भरी एक चलती वोल्वो बस में अचानक आग लग गई। बस में सवार दो विदेशी नागरिकों सहित सभी 32 यात्रियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, हालांकि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई और यात्रियों का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस संख्या एमपी-44 जेडसी-6994 (महालक्ष्मी फिलिप्स वोल्वो बस) देहरादून से ऋषिकेश, दिल्ली होते हुए जयपुर की ओर जा रही थी। बुधवार सुबह करीब 4 बजे हरिद्वार-दिल्ली रोड पर क्रिस्टल वर्ल्ड से आगे बस में अचानक आग लग गई।लेकिन चालक और परिचालक की सूझबूझ और यात्रियों की सतर्कता से सभी लोग तत्काल बस से बाहर निकल आए। हालांकि यात्रियों का सामान और लगेज बस के अंदर ही रह गया, जो आग में पूरी तरह नष्ट हो गया।बस चालक अरुण कुमार (उदयपुर) तथा परिचालक रिंकू (धौलपुर) ने बताया कि आग बस के इंजन की ओर से शुरू हुई और कुछ ही समय में पूरी बस को चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। पुलिस और अग्निशमन विभाग की संयुक्त टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।

The post हरिद्वार में यात्रियों से भरी वोल्वो बस आग का गोला बनी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share