जनपद हरिद्वार में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया

आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद हरिद्वार में तैनात 11 पुलिसकर्मियों को विभिन्न श्रेणियों में पदक देकर अलंकृत किया गया।एसएसपी हरिद्वार अजय सिंह ने इस अवसर को हरिद्वार पुलिस के लिए गर्व और गौरव के क्षण बताया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद हरिद्वार में बतौर एसपी क्राइम/ट्रैफिक रेखा यादव और सिपाही धीरेन्द्र सिंह चौहान को विशिष्ट कार्य के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक किया।

सेवा आधार एवं विशिष्ट कार्य करने पर डीजीपी उत्तराखंड अशोक कुमार द्वारा निरीक्षक मनोज मैनवाल व उनि मनोहर भण्डारी सहित 09 पुलिस कर्मियों ने सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त किया। गर्व के इस क्षण पर एसएसपी अजय सिंह ने सभी पदक विजेता पुलिसकर्मियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी यूं ही हरिद्वार पुलिस का गौरव बढ़ाने की आशा जताई।

सराहनीय सेवा के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्राप्त करने वालों में उनि प्रवीण कुमार, विशिष्ट कार्य के लिये सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह पाने वालों में निरीक्षक मनोज मैनवाल तथा उनि. मनोहर भण्डारी, हेकां. पंचम प्रकाश, हेकां. गीतम सिंह, महेकानि शर्मिला बिष्ट, कां. निर्मल सिंह रांगड, कां. सतीश नौटियाल और कां. राजेन्द्र सिंह शामिल हैं।

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share