हरकी पौड़ी से साधु संतों का आह्वान पूरे देश में लागू हो यूसीसी बिल

हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में आज सोमवार 7 अगस्त को साधु-संतों ने हर की पैड़ी पर यूसीसी (समान नागरिक संहिता) के समर्थन में एक दिन का सांकेतिक उपवास किया. संतों की मांग है कि पूरे देश में UCC को लागू किया जाए. संतों का कहना है कि एक देश एक कानून की तर्ज पर यूसीसी लागू किया जाना चाहिए था. इस दौरान जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी यतींद्र आनंद गिरि ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जो भारत माता की जय बोलता है, वो ही इस देश का नागरिक और देश का सपूत है.

यतींद्र आनंद गिरि ने साफ किया है कि अब इस देश में लाइन खींचनी पड़ेगी, जिससे साफ होगा कि कौन देशभक्त है और कौन देशद्रोही. उन्होंने कहा भारत एक ऐसा अकेला देश है, जहां अलग-अलग कानून हैं. इसी तरह देश को बांटा जाता है. संतों ने ये हुंकार भरी है कि अब एक देश, एक नागरिक और कानून लागू होना चाहिए. देश के अंदर से ये भेदभाव मिटना चाहिए. यतींद्र आनंद गिरि ने कहा कि सब को भारत माता की जय और वंदे मातरम बोलना होगा.यतींद्र आनंद गिरि ने अपने बयान में कहा कि सनतान ही इस देश की मूल संस्कृति और संविधान होगा. इस देश की सारी राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक व्यवस्थाएं सनतान हिंदू संस्कृति जो सब का आदर करती है, उसी आधार पर आज ये बात हो रही है.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share