हाईवे पर टेंपो पलटने से बुजुर्ग यात्री की मौके पर मौत

हरिद्वार हाईवे पर टेंपो के पलटने से बुजुर्ग सवारियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में करीब आठ अन्य यात्री घायल हुए हैं। पुरकाजी हरिद्वार नेशनल हाईवे पर खानपुर थाना क्षेत्र में सवारी से भरा टेंपो पलट गया।टेंपो में चालक के अलावा करीब 10 लोग और सवार थे। दुर्घटना में 65 साल और 60 साल के दो बुजुर्गों की मौत हुई है। जबकि 8-9 लोग घायल हुए हैं। पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। दो दिन बाद पड़ रहे गंगा स्नान के पर्व के चलते प्रशासन ने मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रहा ट्रैफिक शनिवार में पुरकाजी, लक्सर, हरिद्वार हाईवे पर डायवर्ट कर रखा था।

शनिवार को दोपहर बाद लक्सर से एक टेंपो खानपुर जा रहा था। टेंपो में चालक व एक व्यक्ति आगे बैठे थे। जबकि करीब 10 लोग पीछे मौजूद थे। ब्राह्मणवाला गांव की पुलिया के पास सामने से आ रहे ट्रैफिक से बचने के लिए चालक ने टेंपो कच्चे में उतरने की कोशिश की, तो वह अनियंत्रित होकर पलट गया। पीछे सवार लोग उसमें फंस गए।चीख पुकार सुनकर इकट्ठा हुए लोगों ने तुरंत पलटे टेंपो को सीधा किया और उसमें फंसी सवारियों को बाहर निकाला। पर तब तक 65 वर्षीय शोभाराम निवासी दल्लावाला थाना खानपुर और 60 साल के एक अन्य बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। बाकी 8-9 सवारियों को भी काफी चोट लगी है। सूचना पर खानपुर थाने के एसआई उपेंद्र सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों शव कब्जे में लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भिजवाया।

The post हाईवे पर टेंपो पलटने से बुजुर्ग यात्री की मौके पर मौत appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share