भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मेला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। गुरुवार को भारी बारिश के बीच मेलाधिकारी सोनिका ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, अपर मेलाधिकारी दयानंद सरस्वती व अन्य अधिकारियों के साथ पंतद्वीप, रोड़ी-बेलवाला, चंडी चौक और ललतारौ पुल क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान मेलाधिकारी ने कहा कि भीड़ प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुगम आवाजाही मेला प्रशासन की प्राथमिकता है। संतों और श्रद्धालुओं को सुगम व सुरक्षित वातावरण में गंगा स्नान मिले, इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

अधिकारियों की टीम ने सबसे पहले कांगड़ा पुल और संजय पुल के संगम के निकट पंतद्वीप की नोज वाले क्षेत्र का जायजा लिया। भीड़ प्रबंधन की दृष्टि से महत्वपूर्ण इस क्षेत्र में मार्गों और प्लेटफार्म की स्थिति देखी गई और सुधार कार्य कराने के निर्देश दिए। इस दौरान अनुपयोगी और क्षतिग्रस्त पोल हटाने, खंभों-पेड़ों से लटक रहे तारों-रस्सियों को हटाने और घाटों की साफ-सफाई व सौंदर्यीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया।इसके बाद रोड़ी-बेलवाला में निर्माणाधीन प्रशासनिक मार्ग और चंडी पुल पर बन रहे डबल लेन अंडरपास का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों को यातायात सुचारु रखने के लिए कार्यों को समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। चंडी चौक से वाल्मीकि चौक की ओर जाने वाली सड़क के चौड़ीकरण कार्य की भी समीक्षा की गई।बारिश के बीच चले इस निरीक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारी अपनी कार्ययोजना के साथ मौजूद रहे। मेलाधिकारी सोनिका खुद लैपटॉप पर तैयारियों की डिजिटल समीक्षा करती रहीं।

The post भारी बारिश के बीच अधिकारियों ने निर्माणधीन कुंभ कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share