प्रेमनगर आश्रम घाट स्वच्छता अभियान चलाया गया

आगामी कुंभ मेले की तैयारियों और गंगा बंदी के दौरान धर्मनगरी को स्वच्छ बनाने के लिए प्रेम नगर आश्रम के अनुयायियों और साधु-संतों ने वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। आश्रम स्थित घाट और आसपास के क्षेत्रों में सैकड़ों लोगों ने श्रमदान किया।इस दौरान करीब 10 टन गीला और सूखा कूड़ा एकत्र कर निस्तारण के लिए भेजा गया। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने अभियान को जनसहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बताया। उन्होंने कहा कि कुंभ के मद्देनजर घाटों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के सहयोग से स्वच्छता अभियान को जनआंदोलन बनाया जा सकता है।

The post प्रेमनगर आश्रम घाट स्वच्छता अभियान चलाया गया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share