चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ
हरिद्वार-नजीबाबाद मार्ग पर चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का सोमवार को शुभारंभ किया गया। एसपी क्राइम एवं ट्रैफिक निशा यादव ने एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर की मौजूदगी में फीता काटकर चौकी का उद्घाटन किया।इससे पहले यहां अस्थायी चेकपोस्ट संचालित होती थी। अब पक्के भवन में चौकी शुरू होने से पुलिसकर्मियों को स्थायी ठिकाना मिलेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी, जनप्रतिनिधि और एनएचएआई के अधिकारी मौजूद रहे।
The post चिड़ियापुर बॉर्डर पर नवनिर्मित रिपोर्टिंग पुलिस चौकी का शुभारंभ हुआ appeared first on rajputkhabar.

