कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चंद्राचार्य चौक पर पुतला दहन कर नाराजगी जताई।उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व से बयान पर स्पष्टीकरण देने की मांग की। जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के करोड़ों नागरिकों के विश्वास और आकांक्षाओं के प्रतीक हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की ओर से की जाने वाली अमर्यादित बयानबाजी राजनीतिक हताशा को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में स्वस्थ आलोचना का स्वागत है, लेकिन राजनीतिक विरोध के नाम पर सार्वजनिक जीवन की मर्यादाओं का उल्लंघन स्वीकार नहीं किया जा सकता।

The post कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर हरिद्वार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share