हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए युवक रंगे हाथ गिरफ्तार

रिद्वार से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स शराब की तस्करी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है. उसने एक या दो नहीं बल्कि 48 शराब की बोतलें शर्ट के अंदर छुपा रखी थीं. कुछ बोतलें तो पैंट में भी छुपाई थीं.पुलिस ने जब उसे पकड़ा और उसकी तलाशी ली तो वो भी चौंक गई. क्योंकि, शख्स अपने आप में चलती फिरती शराब की दुकान था. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बता दें कि हरिद्वार तीर्थ नगरी है और यहां पर शराब और मांस की बिक्री नगर निगम क्षेत्र में प्रतिबंधित है. यही वजह है कि यहां पर लोग बड़े पैमाने पर धन अर्जित करने के लिए शराब की तस्करी करते हैं और उसकी प्रतिबंधित क्षेत्र में छुपे रूप से बिक्री करते हैं. इस बीच शराब की तस्करी करने और बिक्री करने का एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स खुद ही शराब की चलती-फिरती दुकान बन गया.शख्स ने अपनी शर्ट में ही शराब की बोतलें (क्वार्टर) छिपा रखी थीं. शर्ट और पैंट के अंदर उसने करीब 48 क्वार्टर छुपाए थे. किसी को शक ना हो इसके लिए कमर में बेल्ट बांध रखी थी. इससे बोतलों के गिरने का खतरा भी नहीं था. उसके पास से देशी और अंग्रेजी दोनों तरह की शराब बरामद हुई.

आरोप है कि वह हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र खासकर हरकी पैड़ी आदि में घूम-घूम कर लोगों को शराब बेचा करता था. फिलहाल, पुलिस ने इस शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. तलाशी लेने वाले पुलिसकर्मी भी हैरत में पड़ गए. इस दौरान उनकी कमेंट्री सुनने लायक थी.

मामले में एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि क्योंकि यह शराब निषेध क्षेत्र है इसलिए यहां पर अलग-अलग तरीके से लोग शराब की बिक्री की कोशिश करते हैं. बार-बार पुलिस के द्वारा इनको पकड़ा भी जाता रहा है. अभी जो पकड़ा गया है वह अपने शरीर में 48 शराब की बोतलें लेकर घूम रहा था. ऐसे लोगों पर हमारी नजर रहती है. ऐसे कृत्य करने वाले से सख्ती से निपटा जाएगा.

The post हरिद्वार हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब की तस्करी करते हुए युवक रंगे हाथ गिरफ्तार appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share