राहुल गांधी के बयान पर हरिद्वार के संतों में रोष

हिन्दुओं को लेकर संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा दिए गए बयान पर जहां हिन्दू समाज में उबाल है, वहीं हरिद्वार के संतों में भी रोष उत्पन्न हो गया।

राहुल गांधी के इसी बयान को लेकर हरिद्वार स्थित प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम के महामण्डलेश्वर स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज व जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। स्वामी प्रबोधानंद महाराज ने तो उन्हें पागल तक करार दे दिया।

प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम हरिद्वार में पत्रकार वार्ता कर आश्रम के महंत स्वामी रूपेन्द्र प्रकाश महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का बयान हिन्दू समाज पर कुठाराघात है। राहुल ने देश की संसद में खड़े होकर ऐसी घटिया बयानबाजी से पूरे देश के हिन्दुओं का अपमान किया है। इसके लिए उनकी संसद सदस्यता रद्द होनी चाहिए। ऐसे लोग हिन्दू समाज को लेकर ऐसी अनर्गल व असहनीय बाते करते हैं लेकिन जिस दिन हिन्दू हिंसक हो गया उस दिन उनका हिंदुस्तान में रहना भी दूभर हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में देश ने सिक्खों पर अत्याचार व इमरजेंसी जैसी राजनीतिक विभीषिका देखी। कांग्रेस के राज में जितने सिखों को मारो उतना बड़ा ईनाम पाओ का चलन था। कांग्रेस ने निहत्थे हजारों सिखों का कत्ल कराया। इस कारण पूरी कांग्रेस हिसंक है। राहुल गांधी ने हिन्दुओं के खिलाफ बयान देकर अपनी हिन्दू विरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शुरू से ही हिन्दू विरोधी रही है।

The post राहुल गांधी के बयान पर हरिद्वार के संतों में रोष appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share