हरिद्वार पुलिस ने लोगों के गुम हुए 415 मोबाइल फोन लौटए

हरिद्वार पुलिस ने लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन ढूढ़ने में सफलता हासिल की है. पुलिस ने साइबर सेल टीम की मदद से 415 मोबाइल फोन को खोज निकाला है. इनमें से कई मोबाइलों को अन्य राज्यों से मंगवाया गया है.फोन न मिलने की उम्मीद छोड़ चुके लोग मोबाइल वापस मिलने से खुशी से झूम उठे. लोगों ने इसके के लिए पुलिस टीम का आभार जताया है. आपको बता दें पिछले पुलिस टीम ने एक हजार से गुम मोबाइल बरामद किये थे.

रोशनाबाद पुलिस मुख्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि हरिद्वार में विभिन्न राज्यों से श्रद्धालु आते हैं. इस बीच श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन अक्सर गुम हो जाते हैं. जिले भर के विभिन्न थानों व कोतवालियों में मोबाइल गुम होने से संबंधित आए शिकायत पत्रों के आधार पर साइबर क्राईम सेल मोबाइल फोन ढूंढने में जुटी हुई थी. इस बीच विभिन्न राज्यों से गुम हुए मोबाइल फोन को ढूंढ लिया गया और उन्हें हरिद्वार मंगवाया गया. सभी फोन एकत्र करने के बाद अब उनके वास्तविक मालिकों को मोबाइल फोन वापस लौटा दिए गए हैं.

The post हरिद्वार पुलिस ने लोगों के गुम हुए 415 मोबाइल फोन लौटए appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share