हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार गंगा में जा गिरी

रिद्वार-ऋषिकेश हाईवे पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर तिरछे पुल की रेलिंग तोड़ते हुए गंगा में जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद शौकिया गोताखोरों ने मेरठ, यूपी निवासी कार सवार चार लोगों को समय रहते बाहर निकाल लिया, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुटटी मिल गई।

घटना शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बजे हुई। रुड़की की ओर से आ रही एक काले रंग की कार तिरछे पुल के पास पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सीधे रेलिंग तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। दुर्घटनास्थल के आसपास मौजूद लोगों ने यह देखकर शोर मचा दिया। मौके पर एकत्र हुए कई लोग बचाव में जुट गए। इधर, दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम अजयवीर सिंह, सीओ सिटी जूही मनराल, कनखल इंस्पेक्टर भावना कैंथोला, एसआई गगन मैठाणी मौके पर पहुंचे।

The post हरिद्वार ऋषिकेश हाईवे पर अनियंत्रित होकर कार गंगा में जा गिरी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share