कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत जनपद पौड़ी में आपदाग्रस्त परिवारों से मुलाकात की
कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने सोमवार को जनपद पौड़ी के अंतर्गत विकासखंड थलीसैंण क्षेत्र के जैंती डांग व जैंती चक आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर आपदा प्रभावितों को सहायता राशि के चेक वितरित किये।
सोमवार मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने थलीसैंण के चौथान क्षेत्र पहुंचकर आपदाग्रस्त क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों को क्षतिग्रस्त क्षेत्रों का कार्य जल्द प्रारंभ करने के निर्देश दिये। उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने प्रभावित परिवारों की सहायता हेतु उन्हें चेक भी वितरित किये। इसके पश्चात मंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस विद्यालयी छात्रावास पीठसैंण में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर कार्य पूरा करने के निर्देश दिये।
The post कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत जनपद पौड़ी में आपदाग्रस्त परिवारों से मुलाकात की appeared first on rajputkhabar.

