हरिद्वार इंडस्ट्री एरिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी

रिद्वार में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।तीन घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में काम कर रहे कर्मचारियों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।बताया गया कि जिस समय ये हादसा हुआ तब 30 से 40 लोग अंदर फंसे थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। फैक्टरी के बराबर में दो आवासीय मकान थे,​ जिन्हें खाली कराया गया।

हरिद्वार में इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। दमकल विभाग को सूचना दी गई। मौके पर दमकल की 12 गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रही।बताया गया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग इतनी भयंकर लगी है कि लपटें और धुआं काफी दूर से ही दिखाई पड़ा। यह कंपनी मेटल के ऊपर कोटिंग करती है। कंपनी की एक मिक्सिंग मशीन में कुछ सॉल्वेंट थे जो कोटिंग बनाने में काम में आते हैं।

The post हरिद्वार इंडस्ट्री एरिया केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share