बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हरिद्वार के संतों में आक्रोश

हरिद्वार में आज संत समाज बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्यचारों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की है.बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर साधु संतों में रोष है. साधु संत लगातार भारत सरकार से इस मामले में कदम उठाने की मांग कर रहे हैं. आज हरिद्वार के अवधूत मंडल आश्रम में साधु संतों ने बैठक की गई, जिसमें राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा.

संतों की बैठक में हरिद्वार के सभी अखाड़ों जुड़े संतो सहित अखाड़ों के महामंडलेश्वर और अन्य संत मौजूद रहे. संतों ने कहा कि बांग्लादेश में तख्तापलट होने के बाद वहां के हिंदुओं के ऊपर अत्याचार किया जा रहा है. इसके लिए भारत सरकार को कदम उठाकर बांग्लादेशी हिंदुओं की रक्षा करनी चाहिए. वहीं संतों ने बांग्लादेश के दो करोड़ हिंदुओं के लिए अलग देश बनाए जाने की मांग भी कर डाली.

The post बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हरिद्वार के संतों में आक्रोश appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share