बस की टक्कर लगने पर कावड़ियों ने की तोड़फोड़

हरिद्वार-दिल्ली हाईवे पर बहादराबाद क्षेत्र में शनिवार सुबह वॉल्वो बस ने कॉवड़ियों की बाइक को टक्कर मार दी। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने बस में तोड़फोड़ कर हंगामा कर दिया।पुलिस ने घायल कांवड़िए को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल भेजकर मामला शांत कराया। यह कांवड़ए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पंजाब जा रहे थे। घटना शनिवार की है।

पुलिस ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार सुबह डाक कांवड़ियों का एक दल हरिद्वार से गंगाजल लेकर पंजाब के लिए रवाना हुआ। कांवड़ियों का दल बहादराबाद क्षेत्र के बढ़ेडी राजपूतान के समीप रतमऊ नदी के पास पहुंचा तो देहरादून से दिल्ली जा रही वॉल्वो बस की एक बाइक पर टक्कर लग गई।बस की टक्कर लगने से कांवड़िए इस कदर नाराज हो गए कि उन्होंने ड्राइवर और कंडक्टर को बस से खींचकर पीट डाला। बताया जा रहा है कि बस की टक्कर लगने से बाइक सवार कांवड़िया घायल हो गया। इससे गुस्साए कांवड़ियों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उन्होंने ना सिर्फ मारपीट की बल्कि बस में तोड़फोड़ भी की। पुलिस ने बताया कि उन्होंने वॉल्वो बस में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके साथ ही ड्राइवर और कंडक्टर को बस से बाहर खींचकर पीट दिया। घटना की सूचना मिलते ही बहादराबाद एसओ नरेश राठौड़, शांतरशाह चौकी प्रभारी खेमेंद्र गंगवार मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कांवड़ियों को शांत करना चाहा लेकिन वह नहीं माने।

The post बस की टक्कर लगने पर कावड़ियों ने की तोड़फोड़ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share