हरिद्वार रेलवे स्टेशन से वाराणसी के एक परिवार का बच्चा चोरी

रिद्वार रेलवे स्टेशन पर सो रहे वाराणसी के परिवार का आठ माह का बच्चा चोरी हो गया। जीआरपी ने बच्चे की तलाश में हरिद्वार से ऋषिकेश तक सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिल सकी।

मूलरूप से गांव गौरीशंकर रीकेबीपुर, थाना नेबढ़िया, जिला जौनपुर निवासी सुरेश पुत्र राजकुमार का परिवार आठ अगस्त को रेलवे स्टेशन पर उतरा। प्लेटफार्म नंबर एक पर सुरेश अपनी पत्नी लक्ष्मीना और पांच बच्चों के साथ सोया हुआ था। अगले दिन सुबह देखा कि पत्नी के बगल में सोया आठ माह का बेटा वीरू गायब है। शोर मचाने पर जीआरपी के जवान पहुंच गए। पुलिस ने पड़ताल शुरू की तो पता चला कि ऋषिकेश जा रही हावड़ा एक्सप्रेस जब पांच मिनट के लिए स्टेशन पर रुकी थी, तब ट्रेन से एक भिखारिन नीचे उतरी थी और बच्चे को गोद में लेकर चली गई।जीआरपी ने हरिद्वार से लेकर ऋषिकेश तक मासूम की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। एसओ जीआरपी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मासूम की तलाश के लिए पांच पुलिस टीमें गठित की गई हैं।

The post हरिद्वार रेलवे स्टेशन से वाराणसी के एक परिवार का बच्चा चोरी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share