नौकरी की तलाश में आये युवक का शव पेड़ से लटका मिला
मुजफ्फरनगर जिले से नौकरी की तलाश में हरिद्वार आए युवक का शव रविवार को पेड़ से लटका मिला है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत रविवार को कांवड मार्ग स्थित आम के पेड़ से शव लटका होने की सूचना पुलिस को मिली।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की पहचान जनपद मुजफ्फरनगर निवासी के तौर पर हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि मृतक की पहचान विक्रांत कुमार पुत्र यशवीर सिंह निवासी जानसठ मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि विक्रांत नौकरी की तलाश में हरिद्वार गया था। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक के परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी।
The post नौकरी की तलाश में आये युवक का शव पेड़ से लटका मिला appeared first on rajputkhabar.

