ऋषिकुल के छात्रों की शिकायत पर परिसर निदेशक से 3 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब

उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के हरिद्वार स्थित ऋषिकुल परिसर के छात्रों की शिकायत पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव रामजी शरण शर्मा ने परिसर निदेशक से तीन दिन के भीतर रिपोर्ट तलब की है।छात्रों की शिकायत है कि कायचिकित्सा विभाग में कार्यरत तीन प्रोफेसर न छात्रों को पढ़ाते हैं और न ही ओपीडी में मरीज देखते हैं।

कुलसचिव रामजी शरण शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि ऋषिकुल परिसर के छात्रों ने कायचिकित्सा विभाग में कार्यरत तीन संकाय सदस्यों की शिकायत की है कि वे न कक्षाओं में पढ़ाते हैं और न ही ओपीडी में बैठते हैं। इस कारण उनका शिक्षण कार्य एवं चिकित्सा शिक्षण कार्य पूर्ण नहीं हो पाता है।

The post ऋषिकुल के छात्रों की शिकायत पर परिसर निदेशक से 3 दिन के भीतर रिपोर्ट तलब appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share