भंडारे में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के जूते चोरी

हरिद्वार के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष और वर्तमान में सोनीपत से कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के जूते चोरी हो गए, जिससे खलबली मच गई। यह घटना उस समय हुई जब वे सोमवती अमावस्या पर कनखल स्थित कपिल वाटिका में आयाेजित भंडारे में शामिल हाेने पहुंचे थे।कार्यक्रम के दाैरान, जब वे भाेजन कर बाहर निकले तो पाया कि उनके जूते गायब हाे चुके थे।

भंडारे का आयाेजन मेंहदीपुर बालाजी के श्रीमहंत नरेश पुरी महाराज के द्वारा किया गया था, जिसमें हरिद्वार के कई प्रमुख संतों के साथ सतपाल ब्रह्मचारी भी शामिल हुए थे। जूते गायब होने पर उनके सहयोगियों ने हर जगह जूते ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उन्हें नंगे पांव ही वापस लौटना पड़ा। जूते चोरी की इस घटना के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

The post भंडारे में शामिल होने पहुंचे कांग्रेस सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के जूते चोरी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share