साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी

रिद्वार। रोशनाबाद निवासी एक व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार हो गया। ऑनलाइन ठगो ने किसी अन्य व्यक्ति की पहचान बताकर पीड़ित को अपने झांसे में लिया और 1,52,002 रुपये की रकम ठग ली। पुलिस के अनुसार रोशनाबाद निवासी सुनील कुमार सिंह पुत्र मुन्ना सिंह ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने दूसरे व्यक्ति का रूप धारण कर धोखे से रकम अपने खाते में जमा करा ली।मामले में पीड़ित ने साइबर पुलिस थाना देहरादून को शिकायत की थी। इसके आधार पर सिडकुल थाने में ई जीरो एफआईआर के माध्यम से केस पंजीकृत किया गया है।मामले में जांच चल रही है।

The post साइबर ठगो ने व्यक्ति से 1,52,002 रुपये की रकम ठगी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share