ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ

ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित हरिहर बांके बिहारी मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था और मंदिर के नाम पर एकत्र की जा रही धनराशि को लेकर विवाद सामने आया है।शिकायतकर्ता सुधाकर सिंह की ओर से लगाए गए आरोपों के आधार पर न्यायालय के आदेश पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि नया हरिद्वार वेलफेयर सोसायटी का पंजीकरण पांच वर्ष की अवधि के लिए 17 नवंबर 2014 से 16 नवंबर 2019 तक हुआ था। आरोप है कि 16 नवंबर 2019 के बाद न तो सोसायटी का चुनाव कराया गया और न ही उसका नवीनीकरण हुआ। इसके बावजूद कुछ लोगों ने आपस में साठगांठ कर स्वयं को सोसायटी का पदाधिकारी बताते हुए नया हरिद्वार कॉलोनी स्थित हरिहर बांके बिहारी मंदिर का प्रबंधन अपने हाथों में ले लिया।

The post ज्वालापुर स्थित बांके बिहारी मंदिर में एकत्रित धनराशि को लेकर विवाद हुआ appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share