आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने रानीपुर मोड़ पर संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया। अब शहरवासियों को ब्लड की आपात जरूरत के लिए देहरादून या ऋषिकेश नहीं जाना पड़ेगा।उद्घाटन के बाद आचार्य बालकृष्ण ने कहा कि ब्लड डोनेशन से किसी की जान बचाई जा सकती है, यह सबसे बड़ा मानवीय कार्य है। अधिक से अधिक लोग रक्तदान में भाग लें, तभी ब्लड बैंक का सही संचालन हो सकेगा। उन्होंने कहा कि पतंजलि हमेशा समाज सेवा और जनकल्याण के कार्यों के साथ खड़ी है।

संजीवनी ब्लड बैंक के निदेशक डॉ. रविकांत शर्मा ने बताया कि हरिद्वार में वर्तमान में सिर्फ 8 ब्लड बैंक हैं, जबकि मांग बहुत अधिक है। मेले और दुर्घटनाओं के कारण रक्त की जरूरत बढ़ जाती है। नए बैंक में सरकारी रेट पर सभी ब्लड ग्रुप पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहेंगे। बैंक की वर्तमान क्षमता 400 यूनिट है, जिसे एक साल में 2500 यूनिट तक बढ़ाया जाएगा।

The post आचार्य बालकृष्ण और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने संजीवनी ब्लड सेंटर का शुभारंभ किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share