चार दिन में 76 लाख से अधिक कावड़िये हरिद्वार पहुंचे

चार दिन में 76 लाख से अधिक कावड़िये हरिद्वार पहुंचे

हरिद्वार में कांवड़ मेला अपने चरम पर है। पिछले चार दिनों में 76 लाख से ज्यादा कांवड़िए गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके हैं। अधिकारियों द्वारा लगातार निरीक्षण किया जा रहा है ताकि कांवड़ मेले की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।सावन के पहले सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के मंदिरों में पहुंचने को देखते हुए पुलिस बल की तैनाती और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।

डीएम मयूर दीक्षित ने बताया कि कांवड़ मेले में बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेने हरिद्वार आ रहे हैं और आने वाले दिनों में यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। इसको ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक तैयारियां की गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। डाक कांवड़ की शुरुआत के लिए अलग से ट्रैफिक प्लान बनाया गया है, खासकर बैरागी कैंप, पंतद्वीप और रोडिबेलवाला पार्किंग में वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था की गई है।

The post चार दिन में 76 लाख से अधिक कावड़िये हरिद्वार पहुंचे appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share