कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा

कुंभ मेला की तैयारियों के साथ हरिद्वार नगर की पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। कुंभ के दौरान बढ़ने वाली पेयजल के लिए मेला क्षेत्र में नई योजनाएं विकसित की जा रही हैं, वहीं शहर के मौजूदा जल वितरण नेटवर्क को भी भविष्य की जरूरतों के अनुरूप सुदृढ़ किया जा रहा है।

हरिद्वार नगर में जल संस्थान के माध्यम से 9.69 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें 5.61 करोड़ रुपये से करीब साढ़े नौ किलोमीटर नई पेयजल लाइनें बिछाने और पुरानी लाइनों के प्रतिस्थापन का कार्य शामिल है। सप्तऋषि रोड, दूधाधारी चौक से शांतिकुंज, ब्रह्मपुरी-मनसा देवी मार्ग, बिल्केश्वर कॉलोनी और कनखल में बंगाली हॉस्पिटल से कनखल थाना तक पेयजल लाइनों पर काम हो रहा है।इसके अलावा भूपतवाला पावन धाम पंपिंग पेयजल आपूर्ति योजना का पुनर्गठन पूरा हो चुका है, जबकि प्राथमिक विद्यालय और श्यामलोक पंपिंग योजना का कार्य अंतिम चरण में है। कुंभ मेला क्षेत्र में अतिरिक्त पेयजल मांग को पूरा करने के लिए उत्तराखंड पेयजल निगम की 29.39 करोड़ रुपये की लागत वाली 35 योजनाओं पर काम चल रहा है।बैरागी कैंप में 1500 किलोलीटर क्षमता के ओवरहेड टैंक और दो ट्यूबवेल का निर्माण अंतिम चरण में है। लालजीवाला, दक्षद्वीप, गौरीशंकर और पंतद्वीप में पांच आरसीसी इन्फिल्ट्रेशन वेल तथा विभिन्न क्षेत्रों में पांच ट्यूबवेल का निर्माण भी प्रगति पर है।मेला क्षेत्र की पहले से बनी 10 पेयजल योजनाओं की मरम्मत एवं रखरखाव भी किया जा रहा है। वहीं लालजीवाला इंटेक वेल से पावन धाम ओवरहेड टैंक और सूखी नदी तक राइजिंग मेन व वितरण नेटवर्क के प्रतिस्थापन का कार्य अंतिम चरण में है।

The post कुंभ मेले की तैयारियो के साथ पेयजल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share