भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई

अभियांत्रिकी, उद्योग एवं हस्तशिल्प के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती, महारत्न प्रतिष्ठान बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई । इस अवसर पर प्रतिष्ठान के विभिन्न वर्कशॉप एवं कार्यालयों में विधिविधान के साथ ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ किया गया ।

बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक रंजन कुमार ने विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित पूजन कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर भगवान विश्वकर्मा का पूजन किया ।

इस अवसर पर सभी कर्मचारियों को विश्वकर्मा जयंती की शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि भगवान विश्वकर्मा सृजन, कौशल और कर्मशीलता के प्रतीक हैं । उनकी जयंती हमें अपने कार्य के प्रति समर्पण, अनुशासन और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि बीएचईएल जैसे तकनीकी संस्थान के लिए यह दिवस, तकनीकी उत्कृष्टता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और अधिक सुदृढ़ करने का अवसर है ।

The post भेल हरिद्वार में विश्वकर्मा जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Related articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share