मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया

कुंभ मेला से पहले हरिद्वार में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए चल रहे निर्माण कार्य अब समयबद्धता की कसौटी पर हैं। सड़कों से लेकर पुल, घाट और गंग नहर से जुड़े कार्यों को मेले से पहले पूरा करने की तैयारी है।इसी क्रम में आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने विभिन्न निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण कर प्रगति की स्थिति जानी है।

कुंभ के दौरान हरिद्वार में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए घाटों, संपर्क मार्गों और यातायात व्यवस्था से जुड़ी परियोजनाओं को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंडलायुक्त ने एडमिन रोड और चंडी चौक के समीप निर्माणाधीन बॉक्स कलवर्ट पुल का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों से कार्य की गति और उपलब्ध संसाधनों की जानकारी ली। उन्होंने जरूरत के अनुसार श्रमशक्ति और मशीनरी बढ़ाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

अमरापुर घाट और साक्षी सतनाम घाट के समीप निर्माणाधीन नए घाट भी निरीक्षण का हिस्सा रहे। घाटों के निर्माण की प्रगति और निर्धारित समयसीमा की जानकारी लेते हुए मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि परियोजनाओं का लाभ कुंभ के दौरान श्रद्धालुओं और आमजन को मिलना सुनिश्चित होना चाहिए।कुंभ से जुड़े निर्माण कार्यों में गंग नहर की क्लोजिंग अवधि को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस अवधि में प्रस्तावित कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए पहले से तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं। मंडलायुक्त ने अधिकारियों से कहा कि क्लोजिंग शुरू होने से पहले निर्माण सामग्री, मशीनरी और श्रमशक्ति की व्यवस्था पूरी कर ली जाए, ताकि उपलब्ध समय का अधिकतम उपयोग हो सके।

The post मंडल आयुक्त ने कुंभ से जुड़ी निर्माणाधीन परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share