हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी

धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा के किनारे अब देश के विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गंवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहेजने की तैयारी है। वहां सिंचाई विभाग की 44.5 एकड़ भूमि में विभाजन विभीषिका स्थल और म्यूजियम बनाने के दृष्टिगत कवायद की जा रही है।यह भूमि, विभाजन विभीषिका न्यास समिति को देने के प्रस्ताव को लेकर शासन स्तर पर मंथन चल रहा है। भूमि हस्तांतरण से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर न्याय विभाग से राय मांगी गई है। इसके बाद आगे की प्रक्रिया तय होगी। यदि प्रस्ताव पर सहमति बनी तो प्रस्तावित भूमि पर स्मृति स्थल के साथ म्यूजियम भी बनेगा।

The post हरिद्वार में गंगा किनारे विभाजन की पीड़ा और उसमें जान गवाने वाले लोगों की स्मृतियों को सहजने की तैयारी appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share