पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की

पथरी क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ ऊर्जा निगम की विजिलेंस टीम ने बुधवार को गांव धनपुरा और पदार्था में छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान 6 घरों में मीटर से पहले अवैध कट लगाकर और बिना मीटर के खम्भे पर कवल डालकर बिजली चोरी किए जाने का मामला सामने आया।सभी आरोपितों के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीओ सचिन सचदेवा ने बताया कि दोनों गांवों में छापेमारी कर 6 उपभोक्ता अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पाए गए। सभी के खिलाफ बिजली अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

The post पथरी क्षेत्र में विजिलेंस टीम ने छापेमारी की appeared first on rajputkhabar.

janvaani

किसी भी जानकारी / सुझाव व खबर हेतु संपर्क करें। 106 सीतापुर ज्वालापुर हरिद्वार । संपर्क सूत्र 7830946347

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share